टीकमगढ़। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महिला सेल द्वारा आज दिनाक 01 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अंतर्गत ऑपरेशन स्वयं सिद्धा के तहत महिला सेल की टीम ने जूडो-कराटे प्रशिक्षक सुश्री अंजली भटनागर की प्रशिक्षण कक्षा में पहुँचकर बालिकाओं एवं बच्चों को गुड टच और बेड टच जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाओं की जानकारी दी। यह पहल बच्चों में सुरक्षा की समझ विकसित करने और उन्हें सही-गलत व्यवहार की पहचान कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
साथ ही जूडो-कराटे प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं साहस का संचार हुआ।
महिला सेल की टीम द्वारा बच्चों को अभिमन्यु अभियान की जानकारी भी प्रदान की गई और साथ ही सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक टॉफियाँ वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान यह स्पष्ट रूप से अनुभव किया गया कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्भीकता और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत कर रहा है। इससे समाज में सुरक्षा एवं सकारात्मक सोच का वातावरण निर्मित हो रहा है, जो निस्संदेह एक शुभ एवं रचनात्मक पहल है।
इस अवसर पर महिला सेल से प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा, महिला आरक्षक कीर्ति बुंदेला, महिला आरक्षक मानसी तिवारी तथा जूडो-कराटे प्रशिक्षक (ब्लैक बेल्ट) अंजली भटनागर, अंजली विश्वकर्मा एवं काजल रैकवार उपस्थित रहीं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

