नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सदैव धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग विजयदशमी के इस पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का यह पावन पर्व जिले के विकास और प्रगति की दिशा में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करेगा।
CM Madhya Pradesh Department of Religious trusts & Endowments, MP #narmadapuram #JansamparkMP #नर्मदापुरम

