टीकमगढ़। मानवीय संवेदना समिति के कार्यालय में दशहरा मिलन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम भजन से किया गया| इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को पान खिलाकर और एक दूसरे के गले मिलते हुए शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समिति के संयोजक मनीराम कठैल ने दशहरा त्योहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आत्मीय भाव व्यक्त किए। रमेश खरे ने उच्चस्तरीय प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। बी ड़ी यादव ने दशहरे के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि हमें बुराइयों को त्याग कर अच्छाई अपनाकर जीवन को पवित्र बनाना चाहिए। वीरेंद्र कुमार चंसौरिया ने प्रेम बिना जीवन तो अंजना है सब अपने हैं कौन यहां बेगाना है गीत के माध्यम से प्रेम के महत्व को समझाया इस अवसर पर देवेंद्र योगी, इरफान अहमद, विनोद राय, कल्लू विश्वकर्मा, ओम प्रकाश रावत, कैलाश नारायण श्रीवास्तव, एस के जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र चंसौरिया ने किया। आभार प्रदर्शन विनोद राय ने किया
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

