टीकमगढ़ । जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सरपंच श्रीमती शशि जैन के द्वारा भारत माता सहित महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू चित्र पर तिलक लगाकर 02 अक्टूबर 2025 को पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा प्रारंभ की गई यह ग्राम सभा एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई इसमें रोजगार सहायक राम प्रकाश यादव के द्वारा सभी को बताया गया कि शासन की जो भी योजनाएं हैं पात्र हितग्राही को उनका भरपूर लाभ दिया जाएगा एवं ग्राम पंचायत केशवगढ़ को स्वच्छ सुंदर साफ एवं विकासशील ग्राम पंचायत बनाया जाएगा प्रेस को यह तमाम जानकारी व्हाट्सएप्प के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा दी गई है।

