टीकमगढ़। गौस-ए-आजम हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में ग्यारहवीं शरीफ का पर्व शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर शनिवार 04 अक्टूबर 2025 को जश्न-ए-गौस-ए-पाक के तहत दोपहर 02 बजे जामा मस्जिद, सिविल लाइन से भव्य जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। अजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर हाजी अब्दुल रज्जाक ने बताया कि जुलूस जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर मिश्रा चौराहा, लुकमान चौराहा, जवाहर चौक, कटरा बाजार, नगर भवन, पुरानी नगर पालिका, पुराना पोस्ट ऑफिस, सुभाष बुक डिपो, स्टेट बैंक चौराहा, कोतवाली, पुराना बस स्टैंड, लकड़खाना, मामौन दरवाजा, पठला मोहल्ला, सैलसागर चौराहा होते हुए शाम 7 बजे पुनः जामा मस्जिद पहुंचकर सम्पन्न होगा। इस जुलूस में तकरीबन 07 से 08 हजार अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है। जुलूस में साउंड सिस्टम और चलित स्टेज की विशेष व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 03 और 04 अक्टूबर को रात 08 बजे से 11 बजे तक जामा मस्जिद परिसर में बाहर से आए उलमा-ए-किराम के बयान भी होंगे। इसके अलावा इस अवसर पर शहर की सभी मस्जिदों में जुहर की नमाज़ दोपहर 01 बजे अदा की जाएगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

