टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में रसोई घर, आधार केन्द्र सहित विभिन्न वार्डाें में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने रसोई घर में खाना बनाने की व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यस्थाओं के लिये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने जिला चिकित्सालय में संचालित आधार केन्द्र का निरीक्षण कर केन्द्र में शासन द्वारा निर्धारित रेट सूची लगाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने जिला चिकित्सालय में विभिन्न वार्डाें का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला, सहायक प्रबंधक जिला चिकित्सालय डाॅ. अंकुर साहू सहित संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

