टीकमगढ़। जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ की प्रयोगशाला को वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज का प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,अस्पताल प्रबंधन ,लैब टीम एवं समस्त जिलेवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह उपलब्धि जिला अस्पताल की लैब टीम की लगातार मेहनत, गुणवत्ता सुधार और उत्कृष्ट कार्य प्रणाली का परिणाम है।

