टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के संबंध में सभी विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात ने भावांतर भुगतान योजना की समीक्षा की एवं निर्देश देते हुए बताया कि किसानों को पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए। यदि किसी किसान की गिरदावरी रिपोर्ट में गलत जानकारी प्रविष्टि हो गई है, जिससे उसे पंजीयन में समस्या आ रही है तो संबंधित राजस्व अधिकारी पटवारी के माध्यम से गिरदावरी रिपोर्ट में संशोधन कराएंगे। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने राजस्व महाभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान की प्रगति प्रतिदिन गूगल शीट पर दर्ज हो, इसकी दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरसीएमएस प्रकरणों के निराकरण के पश्चात आवेदनकर्ता को उसके आदेश की प्रति प्राप्त कराई जाए। श्री श्रोत्रिय ने 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलाए जा रहे दुग्ध संपर्क क्रांति अभियान के सम्बद्ध निर्देश जारी किए एवं बताया कि ग्रामवार दौरा करके अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जाए। बैठक में श्री श्रोत्रिय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आयोजित की गई सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की साथ ही उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा की एवं जनपद सी.ई.ओ. को निर्देश दिए आदिम जाति कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर आदि सेवा केंद्र के निर्माण शीघ्र पूर्ण करें। पंचायत सचिवों के माध्यम से पंजीयन में प्रगति लाएं एवं एजेंडा अनुसार विलेज बुक समय पर तैयार कराएं। उन्होंने पीएमएवाय अंगीकार अभियान की समीक्षा कर सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि लंबित सूची को अनुमोदित कर पीआईसी में दर्ज करायें एवं पात्र और अपात्र हितग्राहियों को नियमानुसार चिन्हित करें। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सीएम हेल्पलाइन में विभागवार लंबित शिकायतों, सौ दिवस से अधिक लंबित शिकायतों एवं समाधान ऑनलाइन में चयनित एंट्रीब्यूट का बारीकी से अवलोकन कर कम प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की तथा निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति, लोक सेवाओं के प्रदाय के गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में लंबित प्रकरणों, विभिन्न आयोगों, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त पत्रों के उत्तर भेजने, टीएल पत्रों पर की गई कार्यवाही, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों में अभ्यावेदनों का समयसीमा में निराकरण,पंजी का संधारण सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर , सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, पीओडूडा सुश्री शिवि उपाध्याय, लोकसेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

