टीकमगढ़। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में पदस्थ नेत्र सहायक उमेश जैन को सागर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार 06 अक्टूबर 2025 की दोपहर को 20000 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है श्री जैन यह रिश्वत रिटायर कर्मचारी के देयक बनाने एवं उनका भुगतान आदि कराने के एवज में ले रहे थे जिसकी शिकायत रिटायर कर्मचारी रमेश चंद्र नायक द्वारा सागर लोक आयुक्त में की गई थी जहां लोकायुक्त की टीम ने मामले की पहले पूरी तस्दीक करते हुए मामला सही पाए जाने पर आरोपी उमेश जैन को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है लोकायुक्त सागर की टीम ने 20000 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उमेश जैन को पकड़ा है जहां रमेश चंद्र नायक का कहना है कि इन्होंने टोटल 28000 हजार रुपए की मांग मुझसे की थी जहां पहली किस्त मेरे द्वारा 20000 हजार रुपए रिश्वत दी जा रही थी इसी दौरान लोकायुक्त सागर की टीम ने नेत्र विभाग के नेत्र सहायक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पहाड़ी निवासी रमेश चंद्र नायक जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेरा में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे 31 अगस्त 2025 को रिटायर हुए हैं जिनके देयक बगैरह भुगतान होना थे जिसको लेकर उनसे 28000 रुपए की रिश्वत मांगी गई और रिश्वत देते समय लोकायुक्त सागर की टीम ने रिश्वत लेने वाले नेत्र सहायक आरोपी उमेश जैन को रंगे हाथों पकड़ा है जहां लोकायुक्त की टीम ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम सहित तमाम संबंधित मामला दर्ज किया है।