टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई टीकमगढ़ के द्वारा आज संघ का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नीरज बिदुआ विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री कमलेश गंगेले बिजली कर्मचारी संघ के पुष्पेंद्र सिंह यादव संघ के पूर्व पदाधिकारी एवं पेंशनर संघ के राघवेंद्र सिंह राजपूत राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव देवानंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे
इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला टीकमगढ़ के जिला सचिव विवेक खरे द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की और संगठन को मजबूत करने की बात कही उन्होंने कहा कि संगठन हर हाल में अपने कर्मचारियों के साथ है
पूर्व प्रदेश पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह राजपूत द्वारा बताया गया की 6 अक्टूबर 1978 को विदिशा जिले में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना की गई थी तब से हर वर्ष संघ का स्थापना दिवस जिलों सहित प्रदेश में मनाया जाता है
इस अवसर पर उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गए
जिला सचिव विवेक खरे द्वारा संघ में नवीन पदाधिकारी की घोषणा की गई जिनमें शिक्षक रामप्रकाश नायक और मनोज लिटोरिया को जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र झारखंडिया और शैलेंद्र सिंह ठाकुर को ब्लॉक टीकमगढ़ उपाध्यक्ष संतोष तिवारी को पंचायत विभागीय समिति अध्यक्ष एवं चंद्रभूषण श्रीवास्तव pco को पंचायत विभागीय समिति सचिव पद पर नियुक्त की घोषणा की
इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला टीकमगढ़ के अध्यक्ष मुकेश कुमार त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष अंचल खरया कोषाध्यक्ष अमर शर्मा संगठन मंत्री पद्मेश पाठक टीकमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शर्मा बल्देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार जैन पलेरा ब्लॉक सचिव अरुण कुमार सोनी रामस्वरूप रैकवार दीनदयाल अहिरवार कृष्णकांत कारपेंटर मीनू दीक्षित कार्तिक खरे राजेश नामदेव दिगोडा तहसील अध्यक्ष नाहर सिंह बुंदेला मनीष तिवारी शहर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

