पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में पुलिसिंग को और अधिक जनमुखी, जवाबदेह और संवेदनशील बनाने की दिशा में लगातार पहलें की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत जिलेभर में जनसुनवाई एवं संवाद शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह की उपस्थिति में ,अनुभाग स्तर पर एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा सहित जिले के सभी थानों पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद किया।
शिविर में प्राप्त शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया। कई मामलों का स्थल पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
मुख्य बिंदु –
सीएम हेल्पलाइन एवं व्यक्तिगत आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण ।
प्रत्येक शिकायत पर पारदर्शी, त्वरित और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस-जनता संवाद को नियमित रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प।
टीकमगढ़ पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है —
विश्वास, सहयोग और पारदर्शिता पर आधारित ऐसी पुलिसिंग स्थापित करना, जिस पर हर नागरिक को गर्व हो।
आने वाले समय में भी इन जनसुनवाई शिविरों की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी, ताकि जनता की आवाज सीधे पुलिस तक पहुँचे और हर शिकायत का समाधान समय पर हो सके।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

