टीकमगढ़। दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा श्री श्री 1008 श्री बांके बिहारी मंदिर, कटरा बाजार में समाज के आराध्य श्री अजमीढ़ देव जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज श्री अजमीढ़ देव के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक लगाकर एवं जयकारों के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने प्रसाद वितरण किया और भक्ति भाव से आराध्य देव की आरती उतारी।
जयंती उत्सव के पश्चात समाज द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने एक-दूसरे को पान खिलाकर दशहरा की शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक एकता एवं सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष दिनेश सोनी, डी.एम. कमल प्रसाद सोनी, ब्रजमोहन जड़िया, शंकरलाल सोनी, कामता सोनी, सचिव शिवनारायण सोनी, एडवोकेट नंदकिशोर सोनी, राजाराम सोनी, अन्नू टकसारी, धनीराम सोनी, संतोष सोनी, भैया सोनी, मुकेश सोनी (चिरगांव), सुनील सोनी (बछौड़ा), रमेश सोनी, राकेश सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगल कामनाओं और समाज की उन्नति के संकल्प के साथ किया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

