टीकमगढ़। कांग्रेस पार्टी के प्रति सदैव समर्पित लगनशील और संघर्षशील युवा जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को सागर जिले का विधानसभा प्रभारी बनाया गया है जितेंद्र जैन क्रांतिकारी कांग्रेस के युवा नेता हैं जो लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तत्परता और पूरे समर्पण के साथ काम करते हैं और लगातार पार्टी के लिए संघर्षरत रहते हैं उनकी इस मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सागर जिले की विधानसभा के लिए प्रभारी बनाया है जहां उनकी इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर है जहां कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। प्रेस से बातचीत के दौरान कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने बताया कि मैं सदैव पार्टी में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार और उनके मार्गदर्शनों में काम करता हूं जहां मुझे इस लायक समझकर यह जिम्मेवारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दी है मैं इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का पूरा प्रयास करूंगा।

