टीकमगढ़। एक बड़ी ही दुख भरी खबर है नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 06 बौरी दरवाजा निवासी स्वर्गीय वाला राम चौरसिया की धर्मपत्नी श्रीमती रामदेवी चौरसिया जिज्जी का आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के चलते उनका निधन हो गया वह 78 वर्ष कीं थीं जो बड़ी ही सरल स्वभाव और मिलनसार एवं मृदु भाषी व्यक्तित्व कीं थीं। बुधवार 08 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 02 वजे स्थानीय बानपुर रोड पर स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में नगरवासी, क्षेत्रवासी, समाजसेवी ,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ गणमान्य जन,आम जन ,पत्रकार गण सम्मिलित हुए जहां सभी ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी और सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस संकट की घड़ी में उनके परिवार को ताकत प्रदान करें और मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें। इस मौके पर सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संतृप्त परिवार को सभी ने ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि नगर के बौरी दरवाजा निवासी स्वर्गीय बाला राम चौरसिया की धर्मपत्नी एवं विनोद बाबू चौरसिया, पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया एवं पटवारी राजकुमार चौरसिया की माता श्री श्रीमती रामदेवी चौरसिया जिज्जी का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया जहां सभी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

