टीकमगढ़। सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने और रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में एक नवाचार अभियान शुरू किया गया है। इस विशेष पहल के अंतर्गत रात्रि में सड़क पर बैठे या घूमने वाले पशुओं के सींगों पर रेडियम चिपकाया जा रहा है, ताकि अंधेरे में भी वे वाहन चालकों को दूर से स्पष्ट दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
यह अभियान टीकमगढ़ पुलिस द्वारा “सनातन मानव कल्याण समिति” के सक्रिय सहयोग से संचालित किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं की पहचान कर रेडियम लगाने के कार्य में पुलिस टीम की मदद की।
पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में इस अभियान को गति दें, साथ ही नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित करें।
इसी क्रम में दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को थाना ट्रैफिक प्रभारी श्री कैलाश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सनातन मानव कल्याण समिति के साथ मिलकर विशेष कार्यवाही की। टीम ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं के सींगों एवं गर्दन पर रेडियम स्टिकर लगाकर पहनाकर उन्हें चिन्हित किया, ताकि वाहन चालकों को अंधेरे में भी पशु दूर से दिखाई दें।
यह जनसहभागिता आधारित पहल न केवल टीकमगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता और सेवा भावना को प्रदर्शित करती है बल्कि सड़क सुरक्षा और जनकल्याण की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।
स्थानीय नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा
टीकमगढ़ पुलिस और सनातन मानव कल्याण समिति द्वारा किया गया यह प्रयास सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

