टीकमगढ़ । शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के अंतर्गत उन्नति फाउन्डेशन द्वारा किये जा रहे । 30 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का संस्था प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम की अध्यक्षता में समापन समारोह मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा के पूजन से किया गया । इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में अंकिता बिरथरे उपस्थित रही । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राऐं अपने करियर के प्रति जागरूक होती है । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न करना है । जिससे वह किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करती है । इस प्रशिक्षण में छात्राओं को अंग्रेजी भाषा कौशल जीवन कौशल सॉफ्ट स्किल एवं व्यक्तित्व विकास का ज्ञान प्रदान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी विवेकानंद कॅरियर योजना प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अनुभा शर्मा द्वारा किया गया । इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय की कुल 43 छात्राओं ने सहभागिता की । कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टॉफ एवं छात्रायें उपस्थित रही ।

