टीकमगढ़। बुडे़रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रसोई में भाई भाई की परिवारिक लड़ाई में एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई है और उसे लाठी कुलहड़ियों से मार कर लहू लुहान किया गया है यह घटना गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है जहां घायलों को उपचार के लिए पहले बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है इस पारिवारिक विवाद में एक परिवार के तीन-चर लोग पिता पुत्र और दो महिलाऐं घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है पीड़ितों का आरोप है कि ना तो पुलिस ने एमएलसी कराई है और ना ही संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की निष्पक्ष पूर्वक कार्यवाही की है जिससे पीड़ितों में उदासीनता है जहां पीड़ित अपना इलाज करा रहे हैं पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष और न्याय संगत कार्रवाई की जाए घायलों में काशीराम, कैलाश और महिला हल्की बाई आदि घायल हैं जिन्हें कुलहड़ियों और लाठियां से मारा पीटा गया । जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।