टीकमगढ़ । राधा रमन तीर्थ यज्ञ परिवार के द्वारा संस्कृत व्याकरण के उद्भट विद्वान डॉ विकास शास्त्री हीरू महाराज को पातालपुरी मठ काशी के महंत जगतगुरु देवाचार्य बालक दास जी महाराज एवं राधा रमन तीर्थ यज्ञ परिवार के संयोजक ब्राह्मण कुल गौरव कथा व्यास पंडित भगवती प्रसाद शुक्ला के द्वारा काशी की धरती पर डॉक्टर विकास शास्त्री हीरू महाराज को विविधशास्त्रविशारद श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ संस्कृत जगत के गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है जिससे काशी के युवा विद्वानों सहित गृह जनपद टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के सभी मित्रों में अगाध प्रसन्नता का माहौल बना हुआ है वाराणसी में रहकर डॉक्टर विकास शास्त्री हीरू महाराज ने वेद व्याकरण साहित्य ज्योतिष वेदांत दर्शन न्याय दर्शन एवं कर्मकांड आदि विषयों का 16 साल रहकर गहन अध्ययन किया है इस प्रतिभा सम्मान को प्रदान करते हुए आचार्य पंडित श्री भगवती प्रसाद शुक्ल अध्यक्ष श्री राधा रमन तीर्थ यज्ञ परिवार ने कहा कि डॉक्टर विकास शास्त्री अप्रतिम प्रतिभा के धनी है और धारा प्रवाह संस्कृत संभाषण करने में दक्ष है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं गृह जनपद टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में बधाई देने वालों में मनोज पांडे नागरिक बैंक कृष्ण पाल सिंह गुड्डू राजा विष्णु पाल सिंह वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा बृज किशोर तिवारी प्रशांत खरे डॉक्टरप्रदीप पांडे साजू डॉ साकेत कुमार शुक्ल डॉ अरविंद सिंह मुन्ना पंडित अंकित तिवारी पंडित अनिल शास्त्री आशीष तिवारी रज्जाक अली शाह अनिकेत कठैल राम कठैल सहित सभी ने शुभकामनाएं और बधाई दी।

