टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया। इस दौरान टीकमगढ़ जिले की 2 लाख सात हजार से अधिक लाड़ली बहनों को कुल 254000750 रूपये राशि का वितरण किया गया। जिला स्तर का कार्यक्रम एसआईसी कक्ष टीकमगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाडली बहनों के साथ सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग ,पर्यवेक्षक एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

