टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में खरीफ 2025 में सोयाबीन खरीदी भावांतर योजना लागू की गई है। इस हेतु किसानों के पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक किया जाना निर्धारित किया गया है तथा फसल विक्रय हेतु भावांतर अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के निर्देशों के परिपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा पंजीयन केन्द्रों का निरीक्षण कर किसान के पंजीयन कार्य को देखा जा रहा है तथा तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसीक्रम में अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह द्वारा भावांतर योजना के तहत सोयाबीन फसल पंजीयन केंद्र पलेरा का निरीक्षण किया गया। साथ ही पलेरा विकासखंड में भावान्तर भुगतान योजना का व्यापक प्रचार प्रसार रेली के माध्यम से किया गया। ज्ञातव्य है कि प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत खरीफ 2025 में सोयाबीन खरीदी भावांतर योजना लागू की गई है। इस हेतु किसानों के पंजीयन 17 अक्टूबर 2025 तक किया जाना निर्धारित किया गया है तथा फसल विक्रय हेतु भावांतर अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत कोई किसान अपनी सोयाबीन फसल को कृषि उपज मण्डी में विक्रय करेगा तो न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर विक्रय करता है तो सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा विक्रय मूल्य,मॉडल मूल्य के अंतर की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भुगतान करेगी। योजना अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन फसल का चक्रय करने हेतु पोर्टल पर पंजीयन कराने हेतु कृषकों की सुविधा के लिये जिले में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इसके साथ ही पंजीयन व्यवस्था के अलावा किसान भाई स्वयं व मोबाईल,कम्प्यूटर से ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कर सकते है।कृषकों की सुविधा हेतु सःशुल्क पंजीयन व्यवस्था हेतु एम०पी० ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों व निजी साईबर कैंपो पर जाकर निर्धारित शुल्क 50 रु० 50 देकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड मोबाईल से लिंक होना आवश्यक, बैंक खाता पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज आदि की आवश्यकता होगी।

