टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा सब जेल जतारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जेल मैनुअल अनुसार बंदियो को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बेरको का निरीक्षण कर, साफ सफाई, बिस्तर और शौचालय की साफ सफाई की जांच की। इसके साथ ही जेल के अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया गया और साफ सफाई भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उक्त निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस जतारा में विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मध्यस्थता, लोक अदालत, निशुल्क विधिक सेवा योजना, मध्य प्रदेश अपराध प्रतिकर योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजना की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रमों प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री शमरोज खान विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता सहित न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल सहित अन्य अधिकारीगण, जेल स्टॉप एवं सामान्य जन उपस्थित रहे।

