टीकमगढ़। अक्टूबर माह को पूरे देशभर में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है।
साइबर पंचायत
अभियान के अंतर्गत 12 अक्टूबर 2025 को थाना चंदेरा क्षेत्र में एक विशेष साइबर पंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा शपथ ग्रहण की।
शपथ के माध्यम से नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि वे—टीकमगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह में शुरू की साइबर पंचायत और चौपाल श्रृंखला — ग्रामीणों ने ली साइबर शपथ, डिजिटल ठगी से सतर्क रहने का संकल्प
।
* अज्ञात स्रोतों से मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड नहीं करेंगे।
* अपने बैंक विवरण, पासवर्ड या OTP किसी के साथ साझा नहीं करेंगे।
* किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध की घटना की तुरंत रिपोर्ट करेंगे।
साइबर चौपाल – बमहोरिकला, लिधोरा एवं मोहनगढ़ थाना क्षेत्र
अभियान के क्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों में उपस्थित नागरिकों को डिजिटल गिरफ्तारी जैसे नवीनतम साइबर अपराधों के तरीकों, ऑनलाइन ठगी के स्वरूपों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
साइबर अपराध की रिपोर्टिंग हेतु आवश्यक जानकारी:
* राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर: ☎️ 1930
* राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल
* नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें
सोशल मीडिया पर जानकारी प्राप्त करें:
Facebook: [SP Tikamgarh]
Instagram: @SP_Tikamgarh
X (Twitter): @SPTikamgarh
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

