टीकमगढ़। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर 2025 गुरुवार के दिन जिला न्यायालय परिसर, टीकमगढ़ में श्रेया मानव कल्याण समिति द्वारा बालगृह में निवासरत बच्चों के द्वारा हस्त निर्मित मिट्टी की कलाकृतियों जैसे दीपक, मूर्तियां, वांस की टोकरियां आदि को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रशंसा की और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी कला का भी विकास करना चाहिए जिससे कि बच्चे समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री संजय गुप्ता, सहित अन्य न्यायाधीशगण, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, टीकमगढ़ श्री अनिल त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्तागण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सभी के द्वारा बच्चों द्वारा बनाई कलाकृतियों को खरीदकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

