टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ शहर में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने दुकानदारों व व्यापारी से मुलाकात की। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार व उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने टीकमगढ़ शहर में मिश्रा तिराहा, लुकमान चौराहा ,नजाई गेट, तिरंगा चौराहा, जवाहर चौराहा, कटरा बाजार, छोटी देवी मंदिर, सुभाष बुक डिपो , अवस्थी चौराहा ,गांधी चौराहा होते हुए छोटे- बड़े दुकानदारों व व्यापारियों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछकर उन्हें धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी, स्वदेशी अपनाने के लिए उनसे अपील की ,हर धर स्वदेशी का मंत्र दिया,देश हित के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी ही हमारी मूलभूत पहचान है,इस दीपावली हम स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम बढ़ाए।साथ में नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, प्रफुल्ल द्विवेदी, अरविंद खटीक, सुरेश दोंदरिया, शुभम व्यास, आकाश अवस्थी, मनोहर अहिरवार, संस्कार रजक,आशीष तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

