टीकमगढ़। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 से दिनांक 17 अक्टूबर 2025 तक उमरिया में अंडर 14 राज्य स्तरीय शालेय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में सागर संभाग ने उप विजेता का स्थान प्राप्त किया। सागर ने लीग match में 3 मैच जीता और एक मैच ड्रॉ खेला और अंक तालिका में अपने ग्रुप में 10 अंको के साथ प्रथम स्थान पर रही। सेमीफाइनल मैच भोपाल के साथ हुआ जिसमें सागर संभाग 6-5 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मैच शहडोल के साथ हुआ जिसमें सागर संभाग 3-0 से हार गई । टीकमगढ़ से दिव्यांश खरे, अन्वेष चरार, मारूफ रजा, नैतिक यादव और अमान खान ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीकमगढ़ के अन्वेष चरार ने सागर संभाग के लिए 6 गोल मारा ओर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीकमगढ़ के दिव्यांश खरे और अमान खान का खेल भी सराहनीय रहा। आज जब खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर घर लौटे तो नए बस स्टैंड पर खिलाड़ी और मैनेजर बृजेश यादव को जिला फुटबॉल कोच श्री अनूप मंडल और जमन हाशमी यूनिवर्सिटी प्लेयर ने उनका फूलमाला से स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

