टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने माटीकला क्षेत्र से जुड़े शिल्पियों और कारिगरों को उनके व्यवसाय में प्रोत्साहन के उद्देश्य से बाजारों में उचित स्थान एवं विक्रय की व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि इन ग्रामीणों एवं कुम्हारों को मिट्टी के दियों के विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नगर पालिका / नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार का कर या शुल्क वसूल न किया जाए । चूंकि मिट्टी के दिये पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभदायक है, अतः आमजन को इनके उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
जिले के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुम्हार समुदाय के पारंपरिक शिल्पियों द्वारा मिट्टी के दिये, मूर्तियां तथा सजावटी उत्पाद विक्रय हेतु तैयार किये जाते है और इन्हें विक्रय हेतु नगरीय ग्रामीण हाट-बाजारों में लाया जाता है।

