टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने जिले की खाद टोकन व्यवस्था का सहकारी समिति शिवपुरी व खिरिया का जाकर अवलोकन किया जहां जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों से खाद वितरण व्यवस्था की टोकन व्यवस्था के बारे में भी पूंछा जिस पर किसानों ने तात्कालिक कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय जी व भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि जी का इस प्रयास की सराहना की व इस व्यवस्था के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ये व्यवस्था जिले में पहली बार हुई है । आप लोग किसान हित में बहुत कार्य कर रहे है । कुछ किसानों ने कहा कि एन पी के ( अन्नदाता) नही चाहिए डी ए पी ही चाहिए जिस पर जिलाध्यक्ष ने उन्हें समझाया कि एन पी के में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस के अलावा सल्फर भी है जो खेत के लिए अच्छा विकल्प है और ये आपकी पैदावार भी अच्छी देता है इसके साथ साथ आप अपने खेत के कुछ हिस्से पर गौ आधारित जैविक खेती भी करो जिस पर अस्तौन के भागवत राठौर, संतोष राठौर व मलखान राजपूत ने जैविक खेती करने की बात भी कही। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, कृषि विस्तार अधिकारी के पी अहिरवार, समिति प्रबंधक प्रताप यादव, मनोज यादव, पटवारी, ग्राम सेवक मौजूद रहे।

