नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा
/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं सीईओ श्री हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में डीपीसी डॉक्टर राजेश जायसवाल ने शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए “एक दिवाली, शेयरिंग वाली” पहल को इस वर्ष भी क्रियान्वित किया। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राऐं जो अपेक्षाकृत कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंधित होते हैं, उन्होंने अपने शिक्षकों के साथ धूमधाम से दीपावली का त्योहार स्कूलों में मनाया। शिक्षक गण एवं अन्य सदस्य रंगोली, फुलझड़ी, पटाखे, मिठाई लेकर स्कूल में पहुंचे। बच्चों ने स्कूल के आंगन को सुंदर रंगोलियों एवं दीपक से सजाया और शिक्षकों के साथ पटाखे फुलझड़ी चलाएं। शिक्षकों ने सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। त्योहारों का उत्साह सामूहिक रूप से मनाने के साथ-साथ शेयरिंग और केयरिंग की भावना को बढ़ाने वाले इस आयोजन में सभी ने उत्साह पूर्व भाग लिया।
*फोटो संल्रन

