टीकमगढ़। पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार के दिन सुबह करीब 09 वजे एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने की। उन्होंने गत वर्ष देशभर में शहीद हुए 191 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन करते हुए उनके अतुलनीय साहस समर्पण और बलिदान को याद किया। पुलिस स्मृति परेड का नेतृत्व सूबेदार आर्या पाराशर ने किया। इसके उपरांत पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोतीय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह,एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे,एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम,रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल सहित जिले के समस्त थाना,चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी,कर्मचारी व जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जिले वासियों ने यह संदेश दिया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में पत्रकार गण भी पहुंचे और शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार
गोविंददास विश्वकर्मा, महबूब खान ,समीर खान, परशुराम प्रभाकर ,राकेश सोनी,मोहसिन अहमद आदि प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे।