टीकमगढ़। 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशानुसार महिला सेल ने मोहनपुरा आदिवासी बस्ती में एक मानवता और स्नेह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया।
महिला सेल की टीम ने बस्ती के बच्चों को “हैप्पी दिवाली” की शुभकामनाएँ दी और उनके चेहरे पर मिठास लाने के लिए *मुंह मीठा, फुलझड़ी, पटाखा, चॉकलेट* और *शिक्षण सामग्री* वितरित की। बच्चों की खुशी और मासूमियत देखते ही बनती थी, जब उनके छोटे हाथों में चमकते रंग-बिरंगे पटाखे और नई पेंसिलें आईं।
साथ ही महिलाओं को भी बच्चों को स्कूल भेजने के महत्व के बारे में समझाया गया और उन्हें मिठाई दी गई। बच्चों और महिलाओं की मुस्कान में यह साफ झलक रहा था कि पुलिस अब उनके लिए केवल कानून की रखवाली नहीं, बल्कि *स्नेह और सुरक्षा की प्रतीक* बन गई है।
जब बच्चों से पूछा गया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सेल को भेजा गया है, तो उनके छोटे-छोटे मुखों से निकला –
“हमारी तरफ से SP अंकल को हैप्पी दिवाली कहिएगा।”
इस नन्हीं बात ने सभी उपस्थितों के दिलों को छू लिया।
बस्ती की महिलाओं ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब *बच्चे पुलिस से डरते नहीं, बल्कि पुलिस का इंतजार करते हैं।* यह वाकई पुलिस और समाज के बीच सच्चे सामंजस्य की मिसाल है।
महिला सेल की इस सेवा और स्नेह भरी पहल से बच्चों में उत्साह और आशा की नई किरण जागी। इस कार्यक्रम में *महिला सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा* उपस्थित रही।
*टीकमगढ़ पुलिस का यह प्रयास एक संदेश है – कानून के साथ-साथ स्नेह और मानवता भी हमारे कार्यों का हिस्सा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

