टीकमगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर भाजपा नेता विकास यादव ने अपने परिवार सहित टीकमगढ़ के विश्रामगृह स्थित सिंधिया स्मृति उद्यान में पूर्व केंद्रीयमंत्री कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर 101 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
श्री यादव के परिवार द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इस दीपावली पर यह तृतीय आयोजन है।
दीपोत्सव के आयोजक भाजपा नेता विकास यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर यह आयोजन किया जाएगा। आगामी वर्षों में इस आयोजन को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना यादव पुत्र वेदांश यादव एवं दोनों पुत्रियां आराध्या और आन्या ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई।

