टीकमगढ़। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में सोमवार 27 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शासन के निर्देशानुसार एक नवम्बर से 3 नवम्बर 2025 तक आयोजित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने संबंधित विभागों को गौरवपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी आदि के लिए निर्देशित किया।सभी प्रमुख शासकीय भवनों पर एक नवम्बर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था की जाए एवं कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होेंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान नामांतरण एवं बंटवारे के निराकृत प्रकरणों के आदेश की प्रति शिविर लगाकर आवेदनकर्ता को प्रमुखता से उपलब्ध कराएं।—कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय निर्माण कार्य हेतु भूमि का किया आवंटन—-बैठक में श्री श्रोत्रिय ने बताया कि म.प्र. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ को नवीन फायर स्टेशन स्थापित करने हेतु ग्राम टीकमगढ़ किला में, म.प्र. शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को संत रविदास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ग्राम डुमरउमोटा में, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकमगढ़ को नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु ग्राम प्रेमपुरा में, म.प्र. शासन लोक स्वास्थ्य यात्रिंकी विभाग द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को बानसुजारा ग्राम समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत उच्च स्तरीय टंकी निर्माण हेतु ग्राम मऊघाट तहसील टीकमगढ़ में, म.प्र. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर परिषद बल्देवगढ़ को एसबीएम 2.0 योजनान्तर्गत यूज्ड वॉटर मेनेजमेंट प्लांट एवं गीता भवन निर्माण हेतु तहसील बल्देवगढ़ में और म.प्र. शासन आयुष विभाग, द्वारा आयुष विभाग टीकमगढ़ को नवीन आयुर्वेद औषधालय भवन निर्माण हेतु ग्राम मुहाराखास तहसील जतारा में भूमि आवंटन किया गया है। श्री श्रोत्रिय ने बैठक में खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों से मांग आपूर्ति और वितरण की जानकारी ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार लंबित शिकायतों ,सौ दिवस से अधिक लंबित शिकायतों एवं समाधान ऑनलाइन में चयनित एंट्रीब्यूट का बारीकी से अवलोकन कर कम प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की तथा निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कदंब का मेला एवं जलबिहार महोत्सव, ओरछा-शाहगढ़ मार्ग चैड़ीकरण,आदि कर्मयोगी अभियान, भावांतर भुगतान योजना, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण,आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ई-केवासी की प्रगति, सीएम डेस बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की समीक्षा , टीएल पत्रों लोक सेवाओं के प्रदाय के गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में लंबित प्रकरणों, विभिन्न आयोगों, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त पत्रों के उत्तर भेजने, टीएल पत्रों पर की गई कार्यवाही, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों में अभ्यावेदनों का समयसीमा में निराकरण/पंजी का संधारण सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मंडराह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर , सीएमएचओ डॉ. पी.के. माहौर, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, पीओडूडा सुश्री शिवि उपाध्याय, लोकसेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

