प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्त्वाधान व पूज्य गुरूदेव आचार्य सोमेश परसाई के सान्निध्य में आयोजित श्री सवा करोड शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय रुद्राभिषेक में आज पंचम दिवस के अवसर पर पूज्य गुरुदेव शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा गुरु वह होता है जो हमारे तमस को समाप्त कर हमारे गुरूर का हरण करे।आचार्य श्री ने कहा कि गुरु माली के समान होता है। जिस प्रकार माली पौधे में से रोग वाले हिस्से को काट देता है। ठीक वैसे है सद्गुरु भी अपने शिष्य के अवगुणों का नाश कर के उसे एक आदर्श मानव बनाता है । आचार्य श्री परसाई ने इसके पश्चात कहा शास्त्र गुरु की ब्रह्मा ,विष्णु और महेश्वर से तुलना करते हैं। क्योंकि गुरु ब्रह्मा जी की तरह हमारा नवनिर्माण करता है। गुरु विष्णु जी की तरह हम स्वयं का और अपने परिवार का पालन करने योग्य बनाते हैँ और भगवान शिव की तरह हमारे अवगुणों का नाश करते हैं । प्रथम सत्र में पूज्य गुरुदेव ने केंद्रीय जेल में जा कर वहां रुद्री निर्माण कर रहे, बंदियों को संबोधित किया और कहा कि आप मानव सुधार से जुड़े अपना जीवन सकारात्मक बनाएं भगवान शिव का नाम लेते हुए शिव की रुद्री निर्माण करें। अपने मन मस्तिष्क का सुधार होगा, अध्यात्मिक चेतना सकारात्मक चेतना का उद्गम होगा। इससे आपको समाज के मूल तंत्र से जो उसका जीवन जीने का परम आनंद प्राप्त होगा। इस अवसर पर संतोष सिंह सोलंकी जेल अधीक्षक, श्री वरकडे, श्री बंडिया, जी डी एस दांगी, पप्पू भदोरिया, प्रकाश गुप्ता व विप्रजनो ने उपस्थित होकर शिवरुद्री बनाने का शुभ संदेश देकर कैदियों को मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आचार्य पंकज पाठक एवं घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा गणेश अम्बिका सहित मंडल आदि पूजन के पश्चात रुद्र पाठ हुआ । तत्पश्चात शिव भक्तों ने रुद्री निर्माण प्रारम्भ किया । कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश श्रीमति आराधना चौबे, जिला न्यायाधीश आलोक अवस्थी, बरेली विधायक देवेंद्र पटेल, पंडित पीयूष शर्मा , पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल , कुशल पटेल , नीलेन्द्र मंजुलता पटेल, संजय सिंह ठाकुर , डॉ रविन्द्र गंगराड़े, डॉ आर के श्रीवास्तव , डॉ अनुराग तिवारी , श्रीमति कंचन सेटी चौकसे, जीतेश खंडेलवाल, श्रीमती नेहा राहुल सिंह सोलंकी, व्यापारी संघ के पदाधिकारी गण , गोविंद राय , महेश चौकसे एवं सुरेश राठौर सहित शिवभक्त सम्मिलित हुए ।

