प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में 1 से 7 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में नर्मदापुरम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद के तहत पर्यटन के क्षेत्र में लगातार कार्यक्रमाें का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 4 नवंबर को सुबह 7 बजे पर्यटन स्थल मड़ई में साईकिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कलेक्टर नीरज सिंह व एसडीएम सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही पर्यटक मौजूद रहेंगे। साईकिलिंग का क्रम मढ़ई से शुरू होकर छिड़का गांव तक जाएगा। इसी के साथ ही बटर फ्लाई उत्सव, पचमढ़ी में कार्यशाला, अनेक स्थानों पर खेलकूद स्पर्धाएं, रोजगार मेला के आयोजन सहित अन्य अनेक गतिविधियाें आयोजित की जा रही हैं। जिनमें विभिन्न वर्गों की भागदारी सुनिश्चित की जा रही है।
बटर फ्लाई उत्सव
मप्र स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से परसापानी में बटर फ्लाई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पर्यटक व अन्य लोग आनंद उठा सकेंगे।
पचमढ़ी में होगी कार्यशाला
विभिन्न कार्यक्रमों के तहत आज 4 नवंबर को सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के संजय संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में पर्यटन को लेकर कार्यशाला का आयोजन सुबह 11 से किया जा रहा है। जिसमें कलेक्टर नीरज सिंह, साड़ा अध्यक्ष कमल धूत, पचमढ़ी पर्यटन के लिए नैतात महिला ड्रायवर, होटल संचालक, मैनेजर, ट्रेवल ऐजेंट सहित अन्य अनेक लोग शामिल रहेंगे।
खेलकूद की स्पर्धाएं
4 नवम्बर को विकासखंड मुख्यालयों में, खेलकूद की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचए देंगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया है कि प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी भाग ले सकते हैं । ग्राम स्तर से चयनित टीम विकासखंड स्तर पर एवं विकासखंड स्तर से चयनित टीम जिला स्तर पर भाग लें सकेंगी।
रोजगार दिवस का आयोजन
जिले के युवाओं को शासन की स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में 4 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री कैलाश माल ने बताया कि युवाओं को विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ जॉब ऑफर लेटर प्रदान भी किए जाएंगे। साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

