नर्मदा समय न्यूज//बघवाड़ा डोलरिया/सरस्वती शिशु मंदिर बघवाड़ा में सप्तशती संगम मातृ गोष्टी का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति के रूप में जिन माताओं का आतिथ्य प्राप्त हुआ, मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता यादव विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सिवनी मालवा, कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती अनीता वर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती ममता बिरग जिला कार्यकारिणी सदस्य माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति हरदा, विशेष अतिथि के रूप में सुश्री मीना अश्बारे जनपद सदस्य सिवनी मालवा, एवं श्रीमती मीरा लौवंशी समाजसेवी, के द्वारा मां सरस्वती प्रणव अक्षर ओम एवं मां भारत के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार के लिए जाने जाते हैं ।बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने बताया की बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है , बच्चों में संस्कार बचपन से ही दिए जाते हैं, माता को अपने बच्चों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए । माताओं को अपने बच्चों को पर्याप्त समय देना चाहिए क्योंकि मोबाइल का जमाना है। बालिकाओं की परवरिश पर विशेष ध्यान देवें। अच्छी शिक्षा एवं संस्कार से हमारा समाज एवं राष्ट्र सुदृढ़ होगा । शिक्षा के द्वारा ही हम बच्चों को सही दिशा एवं निर्देश दे पाते हैं । श्रीमती अनीता वर्मा ने कहा कि जहां भारतीय संस्कृति, को समाज और धर्म से जोड़ा जाता है हर त्यौहार उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है ,बहनों आप बहुत सौभाग्यशाली है कि आपके बच्चे सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययन करने आते हैं। जनपद सदस्य सुश्री अश्बारे ने विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए “सांस्कृतिक मंच “हेतु 150000/ एक लाख पचास हजार रुपए की घोषणा की ।बच्चों की शिक्षा पर कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा दहाड़ेगा । मातृ गोष्ठी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, मेहंदी सजाओ, भजन प्रतियोगिता, एवं सनातन धर्म पर प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त माताओं को मंचासीन अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश देवड़ा ने बताया की सभी विद्यालयों में शिक्षा तो दी जाती है परंतु सरस्वती शिशु मंदिर अपने शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। विद्यालय सन् 1999 से प्रारंभ हुआ कई विद्यार्थी यहां से पढ़कर निकल गए जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं जैसे डॉक्टर ,इंजीनियर, पटवारी, शिक्षक,एमपी पुलिस, बैंक कर्मी, आर्मी, अग्नि वीर, डाक सेवा, आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहें हैं। पूर्व छात्रों के परिवार से उपस्थित माताओं का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया, वर्तमान में देश सेवा में संलग्न श्री दीपेश लौवंशी आर्मी, श्री आशीष लौवंशी मध्य प्रदेश पुलिस, श्री रजत लौवंशी अग्नि वीर आदि सेवाओं में अपना अमूल्य योगदान दे रहे है उनकी माताओं का कुमकुम तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 150 माताओं की सहभागिता रही। माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा से पधारे प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अनिरुद्ध तंवर सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर, मदन लाल जी धनगर सेवानिवृत्त भारतीय स्टेट बैंक बैंक मैनेजर, हरिशंकर सैनी जिला प्रमुख हरदा, पंडित योगेश माकवे तहसील प्रमुख सिवनी मालवा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ श्री राजकुमार लौवंशी, श्री अनिल बछलिया, संतोष कुमार कलोसिया, रामफल खरे, अजय मेहरा, मनोरीलाल लौवंशी गीता मेहरा ,शीला मेहरा, रेखा देवड़ा, क्षमा लौवंशी,स्मिता मेहरा, उषा राजगीरे मनीषा गौर, रजनी कलोसिया आदि पूर्ण समय उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
