टीकमगढ़। ग्राम पंचायत माडू़मर क्षेत्र सागर रोड स्थित श्री श्री 1008 गोंगाबेर हनुमान मंदिर मे अंगराज महोत्सव एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है इस धर्म महोत्सव का धर्म- लाभ क्षेत्रवासी, नगर वासी ,धर्म प्रेमी, श्रद्धालुगण ले रहे हैं। यह धर्म महोत्सव 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2025 तक संगीतमय चल रहा है। श्री राम कथा का आयोजन दोपहर 01 वजे से हरि इच्छा तक किया जा रहा है। यह कथा पंडित श्री बैजनाथ बबेले जी के श्री मुख से सुनाई जा रही है एवं उनके अन्य सहयोगी विद्वान भी इस कथा में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गोंगाबेर हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जहां भक्तगण,श्रद्धालु पहुंचकर इस अमृतमयी कथा का श्रवण कर रहे हैं और पुण्य- लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित चतुरेश द्विवेदी एवं श्री मनोज पुरोहित ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह धर्म महोत्सव आगामी 05 नवंबर 2025 तक चलेगा जहां 05 नवंबर को समापन अवसर पर हवन पूजन एवं प्रसादी वितरण आदि का कार्यक्रम किया जाएगा मंदिर पुजारी ने क्षेत्र वासियों, धर्म प्रेमियों,भक्तजनों से इस कार्यक्रम में आकर धर्म-लाभ लेने की अपील की है।