प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (बनखेड़ी) देश के हृदय स्थल मध्यप्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस पर नगर परिषद द्वारा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में खो खो एवं रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के स्कूलों की छात्राओं द्वारा रंगोली सजाई गई। वही रुचि मार्केट में कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें बनखेड़ी छात्रावास, कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल एवं सीएम राजे स्कूल के खिलाड़ी बालक बालिकाओं ने भाग लिया। संध्या के समय नगर के मेन चौराहा पर 67 दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष हरीश कुमार मालानी, नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सोमू दुबे, राधे लाल पटेल, बालकृष्ण, लेख राम अहिरवार , अभिनेश पटेल पार्षद प्रतिनिधि, श्रीमती प्रतिभा अहिरवार पार्षद, माखन ठाकुर पार्षद, सीएमओ पवन अवस्थी, खेल प्रशिक्षकों समेत स्कूल शिक्षा विभाग एवं नगर परिषद के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

