प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ तवा नदी एवं नर्मदा नदी के संगम पर लगने वाले बांद्राभान मेले को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने तैयारियों को देखा। बता दें कि रविवार 6 तारीख से 9 तारीख तक मेला लगेगा। इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, एसडीएम मोहनी शर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

