प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ दुनिया कितनी भी तरक्की कर ले एवं सृष्टि के रचयिता को याद करने में भारत में धर्म प्रेमी कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। आचार्य पंडित सोमेश परसाई के साधिग्न में शहर में चल रहे सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में धर्म प्रेमी जनता के साथ-साथ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह एवं अन्य आसपास क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और धर्म प्रेमी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

