टीकमगढ़। जिला पुस्तकालय में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं इतिहासकार रामगोपाल रैकवार द्वारा रचित राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित पुस्तक “अशोक चिह्न, अशोक चक्र और हमारी अन्य राष्ट्रीय प्रतीक एवं त्यौहार” का विधिवत विमोचन किया गया।
विमोचन समारोह में डॉ. के.एल. जैन (पूर्व अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा), एस.एस. पटेरिया (प्राचार्य, डाइट), एच.एस. चौहान (डीईओ), एन.डी. सोनी तथा रामस्वरूप दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ एच.एस. चौहान ने पुस्तक को राष्ट्रीय भावनाओं से परिपूर्ण और अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि लेखक ने भारतीय चिंतन और राष्ट्र प्रेम को जोड़कर राष्ट्रीय प्रतीकों को विशिष्ट सांस्कृतिक दृष्टि प्रदान की है। वहीं डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि यह पुस्तक प्रत्येक घर में होनी चाहिए, जिससे नई पीढ़ी राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व से परिचित हो सके। प्राचार्य एस.एस. पटेरिया ने पुस्तक को विद्यार्थियों तथा अभिभावकों—दोनों के लिए समान रूप से उपयोगी और संग्रहणीय बताया।
विमोचन अवसर पर अभिनंदन गोइल, फूलचंद जैन, के.के. भट्ट, विजय मेहरा, राजीव नामदेव राना लिधौरी और कु. आरती राय ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हरेंद्र पाल सिंह, शीलचंद जैन, आर.के. पस्तोर, डॉ. एम.के. उपाध्याय, अशोक गोइल, श्रीमती रश्मि गोइल, प्रभुदयाल श्रीवास्तव, पूरनचंद गुप्ता, वीरेंद्र चंसौरिया, राम अभिषेक तिवारी, जी.डी. कुशवाहा, विशाल कड़ा, अभिनव कश्यप सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं साहित्यकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र यादव ने किया तथा लेखक रामगोपाल रैकवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

