टीकमगढ़। आज भाजपा सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने टीकमगढ़ की विधानसभाओं में जाकर एसआईआर की महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मुख्य उपस्थिति में टीकमगढ़ की तीनों विधानसभाओं टीकमगढ़, खरगापुर व जतारा की SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे के प्रथम जिला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव धसान निषाद चौराहे पुरानी टेहरी गांधी चौराहा टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय खरगापुर बल्देवगढ़ व जतारा सहित अन्य जगहों पर फूल माला व बुंदेली वस्तुएं स्मृति भेंट कर भव्य रूप में स्वागत किया। टीकमगढ़ विधानसभा की एसआईआर की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय नवीन भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें मंच पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी पूर्व विधायक अजय यादव जिला संयोजक जिनेंद्र घुवारा भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट व अश्वनी चढार व विधानसभा कार्यक्रम संयोजक अनीश खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम का संचालन मनोज देवलिया व रोहित खटीक ने किया। कार्यक्रम जिला संयोजक जिनेंद्र धुवारा ने कहा कि एसआईआर का काम सभी कार्यकर्ताओं की मदद से सभी बूथों पर तेजी से चल रहा है और हम तय सीमा में अपना कार्य पूर्ण करेंगे। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से राष्ट्र हित के लिए यह कार्य संपन्न होने जा रहा है इसमें छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं को आपस में जुट कर एसआईआर कार्य करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा आज विधानसभा वार इस बैठक में सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे का टीकमगढ़ आगमन पर स्वागत है एसआईआर की महत्वपूर्ण बैठक में सभी विधानसभा पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष व पार्टी बीएलओ उपस्थित हैं जिले में 75 प्रतिशत के आसपास का कार्य आज की तारीख तक संपन्न हुआ है और आगे भी तय सीमा में संपन्न होगा। हमारे सभी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कामों की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह करते हुए आमजन का एसआईआर में सहयोग कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे ने कहा कि यह एसआईआर कोई राजनीति का विषय नहीं है यह राष्ट्र हित के लिए और उनके अधिकारों के लिए किया जाने वाला महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें देश में एसआईआर के तहत अलग अलग स्तर पर संगठन ने भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है जिससे आम जनमानस का सहयोग के साथ तय सीमा में ही कार्य संपन्न हो सके। एसआईआर उन सभी गलतियों का भी सुधार करेगा जो पूर्व में होती रही है और प्रक्रिया को सभी के लिए समान बनाएगा। जो गलत तरीके से नाम जुड़वा कर उसका उपयोग कर रहे हैं तो इस प्रक्रिया के माध्यम से उन लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

