प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्वाधान व पूज्य गुरुदेव आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सान्निध्य में आयोजित सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय रुद्राभिषेक में षष्टम दिवस पर पूज्य गुरुदेव ने शिव भक्तो को संबोधित करते हुए कहा भगवान् शिव का दरबार सबके लिए है वहां नंदी भी है तो शेर भी है , वहां सर्प है तो मोर भी है, वहां मनुष्य है तो भूत पिशाच भी हैं, वहां देवता है तो असुर भी हैं ये सब आपस मे परस्पर शत्रु हैं। किंतु भगवान के दरबार मे एक साथ भक्तिभाव से हैं। ठीक वैसे है श्रीविद्या ललिताम्बा समिति के इस आयोजन में सभी वर्ग जाति समाज के लोग उत्साह से सम्मिलित हो रहे हैं । श्री परसाई ने कहा कि आज आवश्यकता है, हमारी संस्कृति को बचाने की हमारे धर्म को बचाने की। क्यों कि कोई भी देश तब तक परास्त नही होता जब तक उसकी संस्कृति जीवित है उसका धर्म जीवित है ।युगों से हमारी संस्कृति पर घात लगाए शत्रु बैठे हुए हैं। अतः आवश्यकता है कि हम अपनी संतान का एक पीरिएड संस्कार का भी लगाए । बच्चों से धर्म की चर्चा करें धर्म का महत्त्व बताएं इसके पश्चात आचार्य श्री ने कहा कि आहार का ध्यान अवश्य ध्यान रखे। क्योकि शास्त्र कहते है कि आहार की शुद्धि से ही मन की शुद्धि संभव है। देव प्रबोधनी एकादशी के सम्बन्ध में गुरुदेव ने कहा की आज से देव जाग रहे हैं। सारी आसुरी वृत्तीय अब समाप्त हो जाएंगी। पुरुसूक्त की व्याख्या करते हुए पूज्य गुरुदेव ने कहा कि केवल शिव , दुर्गा, विष्णु, गणेश और सूर्य में से किसी एक को आराध्य बना कर ही भजन पूजन करें। इसके पश्चात श्री परसाई के सान्निध्य में सभी शिवभक्तों ने निर्मित रुद्रियों का अभिषेक वैदिक रीति से किया । दूध, दही सहित नाना प्रकार के रसों से भगवान का स्नान व पुष्पों से श्रृंगार किया गया। भगवान की सुंदर स्तुतियों का संगीतमय गान किया गया । तत्पश्चात भस्म आरती व महाआरती हुई। इसके पूर्व देव प्रबोधनी एकादशी के उपलक्ष्य में तुलसी माता की पूजा तुलसी विवाह आदि पूजन की गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आचार्य पंकज पाठक के नेतृत्व में वैदिक ब्राह्मणो द्वारा स्वस्तिवाचन हुआ इसके पश्चात रुद्र्पाठ विद्वानों द्वारा किया गया । मंडल आदि का पूजन हुआ । आज कार्यक्रम में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर , अजय विजयर्गीय पचोर, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा , डी पी तिवारी (gm spm), अखिलेश गुप्ता (dgm spm), जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतेंद्र फौजदार , रामवीर कौरव , बुंदेलखंडी जिझौतिया ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुषमा चौबे व जिला अध्यक्ष अखिलेश पाठक , प्रकाश शिवहरे , मालसिंह आयुक्त नर्मदापुरम, पराग सैनी sdop नर्मदापुरम, आशीष उपाध्याय, अजय सैनी , अभिषेक शुक्ल , करन रघुवंशी , जगदीश मालवीय, विवेक भारद्वाज, जितेंद्र सिंह भोपाल, सुधीर गौर, एन आर पवार , जिला सैनी समाज के पदाधिकारीगण, थोक एवं गल्ला व्यापारी संघ के पदाधिकारी गण, पंडित राम कुमार गुबरेले एवं सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी गण, राहुल आदर्श तोमर, प्रवीण यादव सहित भारी संख्या में शिव भक्त सम्मिलित हुए ।

