कार्यक्रम के बाद सभी अंबेडकर अनुयायी सामूहिक रूप से जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ गरीब और असहाय मरीजों को फल वितरण कर बाबा साहब के मानवीय मूल्यों को साकार किया गया। यह सेवा कार्य न सिर्फ श्रद्धांजलि का भाव था, बल्कि समाज में समानता और करुणा के संदेश को आगे बढ़ाने का भी एक सशक्त प्रयास रहा।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति जनजाति विभाग) अशोक अहिरवार, अजाक्स अध्यक्ष टीकमगढ़ मनोज कुमार अहिरवार, सचिव गिरीश अहिरवार, संतोष अंबेडकर (स्वास्थ्य विभाग), एम.एल. अहिरवार, सियाराम अहिरवार, बालादीन अहिरवार, समाजसेवी महेश मिनौरा, युवानेता दीपक अहिरवार, युवा छात्र संघ प्रदेश संयुक्त सचिव प्रकाश अहिरवार, युवा छात्रसंघ कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उमाशंकर अहिरवार, हरिओम अहिरवार, दामोदर अहिरवार, रामचरण अहिरवार, जमुना प्रसाद अहिरवार, संजय अहिरवार (स्वास्थ्य विभाग), राकेश वंशकार (स्वास्थ्य विभाग), गणेशगंज सरपंच प्रकाश चंद, बालचंद्र अहिरवार, मोहित सूर्यवंशी, अनन्तराम चौधरी, पी.डी. अहिरवार, संजय मथाई और विवेक अहिरवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सामाजिक संवेदना और बाबा साहब की शिक्षाओं के प्रति गहरा सम्मान स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

