मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की बाद हुआ सूचियो का वाचन
सिवनी मालवा- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है इस कार्य में गणना पत्रक के पूर्ण होने के उपरांत जो मतदाता सर्च नहीं हो रहे हैं यह स्थानांतरित हो गए हैं या जो मतदाता नो मैपिंग में है इसी क्रम में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सेक्टर क्रमांक 15 मैं मतदान केंद्र क्रमांक 158 सोमलवाडा 159छापरखेडा, 160 मकोडिया तथा 165 हिरन खेड़ा के मतदान केंद्र में मतदाताओं की सूची का वचन सेक्टर सुपरवाइजर राम मोहन रघुवंशी की उपस्थिति में संबंधित बीएलओ विनय मसीह, भगवान दास अहिरवार, अशोक लोखंडे, अंकित गौर द्वारा किया गया सूचियो के वाचन में संबंधित मतदान केंद्र के मतदान केंद्र एजेंट मतदान केंद्र 158 सोमलवाडा में जयदीप गौर, त्रिलोकी गौर, रवि गोरेवर, श्याम बाबू मालवी मतदान केंद्र क्रमांक 165 में आशुतोष लिटोरिया वैभव गौर तथा आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका भी उपस्थित रही इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 20 में सेक्टर सुपरवाइजर हरिप्रसाद परेवा की उपस्थिति में सोताचिखली, नररी में समस्त प्रकार की सूचियो का वाचन किया गया जिसमें सभी बीएलओ तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे
