टीकमगढ़ । खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार 09 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर झांसी- टीकमगढ़ मार्ग पर बीचों बीच बैठकर जाम लगा दिया जहां आवा-जाही कुछ समय के लिए बंद हो गई गुस्साए किसानों ने कहा कि यूरिया खाद नहीं मिल रहा है दिन-दिन भर लाइनों में लगे रहते हैं लेकिन उसके बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है किसानों की भीड़ जुटते ही मौके पर देहात थाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने मोर्चा संभाला लेकिन किसानों का कहना है कि यूरिया खाद नहीं मिल रहा है जिससे किसान जगह-जगह परेशान हो रहे हैं वहीं किसान कहीं जाम लगा रहे हैं तो कहीं पूरे दिन लाइनों में लगे रहते हैं लेकिन इन किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। उल्लेखनीय है कि एक तरफ तो जनप्रतिनिधि और सरकारें किसानों के हितों की बात करते हैं और किसानों पर ही पूरी राजनीति की जाती है लेकिन जब किसानों की सुविधाओं का समय आता है तो उस समय किसान सड़कों पर आंदोलन करते,जाम लगातेऔर मुसीबत में घूमते नजर आते हैं लेकिन इन किसानों की उस समय सुनने वाला कोई नहीं होता है।

