टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज शिवपुरी कुंडेश्वर सोसायटी, दरगांय खुर्द सोसायटी पहुंचकर यूरिया खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक प्राप्त कर रहे कृषकों से संवाद किया। खिरिया सहकारी संस्था क्षेत्र के कृषकों द्वारा बताया गया कि खाद वितरण केंद्र पर संख्या अधिक होने से लंबी लाइन लगती है, जिससे असुविधा होती है कृषकों की बात को संज्ञान में लेते हुए श्री विवेक श्रोत्रिय ने कुंडेश्वर केंद्र पर एक अतिरिक्त पीओएस मशीन लगाने के निर्देश दिए। दरगांय खुर्द में निरीक्षण के दौरान श्री श्रोत्रिय ने कृषकों से चर्चा करते हुए बताया कि अगले वर्ष से खाद वितरण व्यवस्था के लिए शासन द्वारा ऐसी योजना बनाई जा रही है जिससे फार्मर रजिस्ट्री वाले किसान फॉर्मगेट पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर अपनी पसंद की तिथि पर, पसंद की मात्रा में खाद प्राप्त कर सकेंगे।

