टीकमगढ़। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती प्रवीणा व्यास एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुनीता गोयल के मार्गदर्शन में ग्राम लक्ष्मनपुरा में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2025 के अवसर पर विधिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय, टीकमगढ़ के चिकित्सक विशेषज्ञ के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को भारत सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं जैसे- आयुष्मान भारत, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष के उददेश्य, पात्रता एवं लाभ उठाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर आमजन में जागरूकता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम सभी के लिए स्वास्थ्य, सभी के लिए न्याय, के उददेश्य को जिला टीकमगढ़ में प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।

