नर्मदापुरम (13-12-2025) होशंगाबाद विधान सभा 137 में एसआईआर के कार्य में निर्वाचन आयोग की डिप्टी सीईओ सुरभी तिवारी ने निरीक्षण किया ज्ञातव्य हो की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एसआईआर का कार्य चल रहा है इसी कार्य के निरीक्षण डिप्टी सीईओ निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश के द्वारा किया गया आपके द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक 119 के बीएलओ में कैलाश नारायण टेलर से मतदान केन्द्र क्रमांक 100 के बीएलओ नीलेश साहू से मतदान केन्द्र क्रमांक 28 के बीएलओ कपिल यादव से मतदान केन्द्र क्रमांक 29 के बीएलओ सुखराम पवार से एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 30 के बीएलओ कमलेश नायर से चर्चा की एवं एएसडीडी सूची का परीक्षण भी किया किया गया। आपके द्वारा घर घर जाकर मृत मतदाताओं के परिवार से चर्चा की गई एवं जो लोग स्थनांतरित हो गये हैं उस जगह पर जाकर मकानों को देखा गया । निरीक्षण के दौरान अपर कलेटर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन पाण्डे, एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जय सोलंकी सिटी मजिस्ट्रेड देवेन्द्र प्रताप सिंह, एलएलएमटी पंकज दुबे, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सरीता मालवीय अपर तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, नायब तहसीलदार रूचि गोयल, प्रोग्रामर जितेन्द्र यादव एवं सहायक गणेशराम मेहरा उपस्थित रहे ।

