प्रदीप गुप्ता/नर्मदपुरम/ 5 मप्र गर्ल्स बटलियन एनसीसी का 08 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर 550 बालिका कैडेट्स, महिला एन सी सी अधिकारी , पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के द्वारा प्रात: 08 बजे से नर्मदा महाविद्यालय से शहर के मुख्य सेठानी घाट तक रैली के माध्यम से स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सेठानी घाट तक का सफर तय किया। सर्व प्रथम घाट पर समस्त बालिका कैडेट्स एवं पूर्ण स्टाफ के साथ शपथ ली की प्लास्टिक का उपगोग पूर्ण रूप बंद होना चाहिए एवं गंदगी बिल्कुल नही होना चाहिए। तत्पश्चात् समस्त बालिका कैडेट्स के द्वारा सेठानी घाट, गोल घाट एवं पर्यटन घाट पर वहृद् स्वछता अभियान चलाया। जिसमे घाटों की साफ सफाई एवं कचरा को इकठ्ठा कर नगर पालिका की मदद से सफाई करी। कैंप कमांडर कर्नल दिनेश कनौजिया ने बताया की एन सी सी के पुनीत सागर अभियान के तहत समस्त बालिका कैडेट्स के द्वारा अपने इलाको के नदियों का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों की साफ सफाई एवं जन जागरण अभियान चलाया गया। जिससे स्वछता के प्रति लोगो को जगरुप किया जा सके। रैली में बालिका कैडेट्स के अलावा महिला एन. सी. सी अधिकारी, पी आई स्टाफ एवं बटलियन का सिविल स्टाफ भी शामिल हुआ।

