प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ राज्य शासन द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्ति के लिए 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती से नशा मुक्ति अभियान का आरंभ किया गया है। इसी परिपेक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक कल शनिवार दोपहर 12:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। सर्वसंबंधितों को सूचित किया गया कि वह निर्धारित समय पर संबंधित जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

